PCO जैसे Wi-Fi हॉटस्पॉट खुलेंगे: सस्ते इंटरनेट के लिए ट्राई ने की सिफारिश
(DELHI, DELHI) आने वाले दिनों में PCO की तर्ज पर वाई-फाई हॉटस्पॉट खुल सकेंगे। सस्ती इंटरनेट सर्विस के लिए टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने छोटे कारोबारियों और दुकानदारों को वाई-फाई हॉटस्पॉट खोलने की इजाजत देने की सिफारिश की है। ट्राई ने पब्लिक प्लेस पर वाई-फाई फैसिलिटी देने के लिए ट्राई ने ‘पब्लिक डाटा ऑफिस’ और ‘एग्रीगेटर’ की भी बात कही है।
साथ ही वाई-फाई इक्विमेंट्स के इम्पोर्ट पर ड्यूटी घटाने की भी सिफारिश है। बता दें कि गैर-टेलिकॉम कंपनियों ने पब्लिक वाई-फाई हॉट-स्पॉट बनाने पर ट्राई ने पिछले साल जुलाई में लोगों की राय मांगी थी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।