उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समेत पंजाब, गोवा और मणिपुर में हुए विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। मशीन से पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है। उत्तर प्रदेश से पहला रुझान आना शुरू हो गया है। बीजेपी यूपी में आगे चल रही है, वहीं पंजाब में कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। उत्तराखंड में पहले रुझान के मुताबिक भाजपा को बहुमत मिल रहा। यूपी में 262 (403) सीटों के रुझान में भाजपा 185 सीटों पर आगे, 40 पर गठबंधन (सपा़कांग्रेस) आगे। वहीं बसपा 26 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 11 सीट पर। पंजाब में 49 (117) सीटों में कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है। अकाली दल 10 और आप 14 और अन्य शून्य सीट पर आगे है। उत्तराखंड में 69 (70) सीटों के रुझान में भाजपा 45, कांग्रेस 20 सीट और अन्य चार सीट पर आगे हैं। गोवा में सात (40) सीटों के रुझान में कांग्रेस चार सीट पर आगे है। मणिपुर में 10 (60) सीटों में कांग्रेस 6, भाजपा एक और अन्य दो सीट पर आगे।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।