शिमला में 2 साल बाद मार्च में स्नोफॉल, हरियाणा और पंजाब में गिरे ओले
(Shimla, Shimla) .यहां दो साल बाद मार्च में हुए स्नोफॉल से टेम्परेचर काफी गिर गया है। तीन दिन पहले जहां मैक्सिमम टेम्परेचर 16-18 डिग्री के बीच था, वह अब 7 डिग्री पहुंच गया है। इसका असर चंडीगढ़, पंजाब हरियाणा में भी देखा गया। चंडीगढ़ में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। इस कारण मिनिमम टेम्परेचर 12.4, जबकि मैक्सिमम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।हरियाणा और पंजाब में कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे वेदर डिपार्टमेंट के मुताबिक, शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है। हिमाचल के सिरमौर, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिलों में भी स्नोफॉल हुआ, जबकि मैदानों में दिनभर बारिश होती रही। शिमला में 7.7 सेमी, कल्पा में 11, मनाली में 6 सेमी बफर्बारी रिकाॅर्ड की गई।हिमाचल में सुबह ही बर्फबारी के चलते लोगों की ये परेशानी रही कि बच्चों को कैसे स्कूल पहुंचाएं। स्कूल की ओर से बच्चों के घरवालों को मैसेज भेजा गया कि होली के बाद ही स्कूल आएं, जिससे बच्चों के पेरेंट्स ने राहत की सांस ली। वहीं, सीनियर क्लास के बच्चों को भी स्कूल पहुंचने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा बर्फ गिरने से सड़कों में ज्यादा फिसलन हो गई थी। ट्रैफिक जाम भी रहा। इससे लोगों को पैदल ही जाना पड़ा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।