जम्मु-कश्मीर के पुर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपक्षीयो को कहा 2019 को भूल जाओ, और 2024 की तैयारी करो
(India) उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव के परिणामो को आने के साथ अलग-अलग नेताओं के बयान शुरू हो गये है। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीूर के पूर्व मुख्यआमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने भी ट्वीट करके चुनाव के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। उन्होंने ट्वीट मे कहा उत्तर प्रदेश के रुझान देखकर लगता है की यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नाम की 'सुनामी' दिख रही है, और इसे छोटे-से तालाब में उठने वाली लहर न समझा जाये। उन्होंने इसके साथ ही विपक्षी पार्टियों को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के बारे में भूलकर वर्ष 2024 के आम चुनाव की तैयारियां शुरू करने की सलाह दी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।