आज तय होंगे यूपी और उत्तराखंड के सीएम के नाम
(India)

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की शीर्ष ईकाई संसदीय बोर्ड की बैठक आज होगी। इस बैठक में यूपी और उत्तराखंड के सीएम का नाम तय किया जाएगा। पहले यह बैठक शनिवार को होने वाली थी, लेकिन यूपी-उत्तराखंड सहित पांच राज्यों के नतीजों के बाद पार्टी ने तय किया कि रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा और उसके बाद संसदीय बोर्ड की बैठक होगी। शनिवार को घोषित पांच राज्यों के चुनाव परिणामों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड पूरी तरह भगवा रंग में रंग गया। यूपी में भाजपा ने 311 और उत्तराखंड में 57 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। दोनों ही प्रदेशों में भाजपा ने पहली बार इतनी सीटों पर जीत हासिल की। इस जीत के बाद से गृह मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, दिनेश शर्मा, यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ सीएम पद की रेस में है। हालांकि अंतिम फैसला बीजेपी संसदीय की बैठक में होगा।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।