अमरिंदर सिंह ने ली पंजाब के सीएम पद की शपथ
(India)

पंजाब में गुरुवार को अमरिंदर सिंह ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। अमरिंदर इसके साथ ही राज्य के 26 वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। चुनाव से ऐन पहले बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बतौर कैबिनेट मंत्री तीसरे नंबर पर शपथ ली। सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव जीते हैं। सिद्धू ने पंजाबी में शपथ ली। 9 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। सिद्धू के अलावा ब्रह्म महेंद्रा, मनप्रीत सिंह बादल, साधू सिंह धर्मसोत, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राणा गुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी ने बतौर कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं अरुणा चैधरी और रजिया सुल्ताना ने राज्य मंत्री, स्वतंत्र प्रभार के तौर पर शपथग्रहण किया। पटियाला देहात से 6 बार चुनाव जीत चुके महेंद्रा ने दूसरे नंबर पर शपथ ली। महेंद्रा आज तक चुनाव नहीं हारे हैं और उन्हें अमरिंदर का करीबी माना जाता है। महेंद्रा बेअंत सिंह सरकार में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमरिंदर सिंह को पंजाब सीएम बनने पर बधाई दी है।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।