कश्मीर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ के दौरान भागे आतंकी
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आज सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। हालांकि बाद में आतंकी वहां से फरार होने में कामयाब हो गए।

सूत्रों के मुताबिक पुलवामा के बटनोरे लस्सीपोरा में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में गोपनीय सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल (एसओजी) ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जब सुरक्षा बल इलाके में नाकेबंदी कर रहे थे उसी दौरान आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मुठभेड़ शुरू हो गयी।सूत्रों के मुताबिक किसी भी आतंकवादी के भागने के प्रयास को विफल करने और घेराबंदी को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। लेकिन आतंकी वहां से भागने में सफल रहे। स्थानीय लोगों द्वारा किसी प्रकार के प्रदर्शन को रोकने के लिए आसपास के इलाकों में भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।