यूपी में भाजपा सरकार की बागडोर संभालने वाले मुख्यमंत्री के नाम पर शनिवार को फैसला किया जाएगा। हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में केेंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सबसे आगे माने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मनोज सिन्हा के नाम पर पीएमओ कार्यालय ने मुहर लगा दी है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। शनिवार को लखनऊ के लोकभवन में शाम 4.30 बजे होने वाली भाजपा विधायक दल की बैठक में पार्टी के विधायक अपने नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। 19 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 2.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। पहले यह समारोह शाम को 4.30 बजे होना था। लेकिन शुक्रवार शाम को एसपीजी अधिकारियों की बैठक के बाद इसे बदल दिया गया। दिनभर अटकलें रू सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री का नाम पहले से तय कर लिया है और इस पर विधायक दल की मुहर लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री पद के लिए मनोज सिन्हा के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी सियासी गलियारों में चर्चा में रहा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर योगी आदित्यनाथ, दिनेश शर्मा और राम लाल आदि के नामों की भी अटकलें लगाई जाती रहीं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।