(Buxar, Buxar)
बिहार के बक्सर में रेलवे ट्रैक पर धमाके की खबर के बाद आगरा से भी ऐसी ही खबर आ रही है। आगरा कैंट स्टेशन के पास रात में आतंकी धमकी मिलने के कुछ घंटे बाद ही शनिवार सुबह दो धमाके होने से ताज नागरी दहल गई। एक धमाका स्टेशन के प्लेटफार्म न 5 के आउटर में ट्रैक के पास से हुआ, वहीँ दूसरा धमाका ट्रैक के सहारे बस्ती में हुआ। धमाके इतने तेज थे की दूर दूर तक आवाज सुनाई दी। सुचना पर रेलवे, सिविल पुलिस और आर्मी इंटेलीजेंस पहुंच गयी। कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन भी रोक दिया गया। कोई जानहानि नही हुई है। एजेंसियां जांच में जुट गयी है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।