मीडिया में आई खबरों के मुताबिक आइडिया ने कहा है कि नई कंपनी में वोडाफोन के पास 45 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं आइडिया के पास 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी। आइडिया ने यह भी कहा है कि वोडाफोन करीब 4.9 फीसदी हिस्सेदारी आइडिया प्रोमोटर्स को ट्रांसफर करेगी। माना जा रहा है कि यह टेलिकॉम इंडस्ट्री की सबसे बड़ी डील है। मर्जर के बाद बनने वाली नई कंपनी टेलिकॉम सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी होगी जिसके करीब 38 करोड़ ग्राहक होंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।