अरुणाचल सेना ने बर्फीले तूफान में फंसे 127 पर्यटकों को बचाया
(ARUNACHALPRADESH, India) भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला दर्रे के पास फंसे 127 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
रक्षा प्रवक्ता (कोलकाता) विंग कमांडर एसएस बिरडी ने बताया ब्लेजिंग सोर्ड डिवीजन के जवानों ने तवांग जिले के नजदीक फंसे 127 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान शनिवार की रात शुरू किया गया जो रविवार की सुबह तक चला। बचाए गए पर्यटकों में जापान न्यूजीलैंड और बुल्गारिया के पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
बिर्डी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में अहिरगढ़ सेला और नौरानांग के बीच शनिवार को अपराह्न 2.45 बजे के करीब आए भीषण बर्फीले तूफान के कारण पर्यटक तेजपुर-तवांग मार्ग पर फंस गए थे। खाई में गिर गए बुल्गारिया के एक नागरिक का शव मध्यरात्रि के करीब निकाला गया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।