पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद 4 राज्यों में सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी इन चुनावों से बने माहौल का फायदा गुजरात में भी उठाना चाहती है, जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने हाल के दिनों में हुई बैठकों में पार्टी के शीर्ष नेताओं के मन में गुजरात चुनाव समय से पहले कराने का विचार डाल दिया है। नई दिल्ली से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी और शाह इस साल जून में ही, गुजरात के विधानसभा चुनाव करवा सकते हैं। भाजपा शासित राज्यों में गुजरात का स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके गुजरात मॉडल के लिए ही देशभर में लोकप्रियता मिली थी। मोदी लहर का पूरा फायदा उठाने के लिए, राज्य में सत्ताधारी भाजपा यहां जल्द चुनाव करा सकती है। भाजपा ने गुजरात चुनाव से पहले एक नया नारा दिया है- ”यूपी में 325, गुजरात में 150”, राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 150 पर कब्जा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। गुजरात में अगर समयपूर्व चुनाव होते हैं तो अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। पंजाब में पूरी ताकत से लड़ी ।।च् दूसरे नंबर की पार्टी रही, गोवा में उसका खाता भी नहीं खुल सका। अगर 2017 अंत की बजाय जून में चुनाव होते हैं तो पार्टी को प्रचार के लिए बेहद कम समय मिलेगा, क्योंकि अगले महीने दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने हैं। दिल्ली में ।।च् की ही सरकार है, ऐसे में यहां प्रतिष्ठा बचाना केजरीवाल की पार्टी के लिए ज्यादा अहम है।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।