घरेलू फ्लाइट में फ्री वाई-फाई की सुविधा दे सकता है एयर इंडिया
(DELHI, DELHI) एयर इंडिया जल्द ही अपने ग्राहकों को घरेलू फ्लाइट के दौरान फ्री वाई-फाई इस्तेमाल करने की सौगात देने वाला है। जुलाई से देश में हवाई सफर के दौरान आप एयर इंडिया के विमान में सफर के दौरान इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एयर इंडिया अपने एयरबस ए-320 प्लेन में उड़ान के दौरान फ्री वाईफाई देने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि एयर इंडिया अपने घरेलू उड़ानों के लिए एयरबस ए-320 प्लेनों का ही इस्तेमाल करता है। एयर इंडिया के इस कदम के बाद अन्य एयरलाइंस फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू कर सकती हैं।

एयर इंडिया प्रमुख के मुताबिकएयर इंडिया अपने प्लेनों में वाईफाई लगवाने जा रहा है। इसके अलावा एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनियों से प्लेन में वाईफाई इक्विटपमेंट इंस्टॉल करने की सहमति पर भी काम कर रहा है। हालांकि फ्री वाई-फाई देने की फिलहाल कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है लेकिन इसे जून या जुलाई तक लागू किया जा सकता है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।