120 मिनट में 'सुपर एक्सप्रेस' से दिल्ली-जयपुर 40KM तक कम होगी दूरी
(DELHI, DELHI) अभी आप दिल्ली या गुड़गांव से जयपुर के लिए ऑन रोड सफर करते हैं तो 5 घंटे से ज्यादा वक्त लगता है। यदि ट्रैफिक में फंस गए तो इससे भी ज्यादा वक्त में जयपुर में पहुंचेंगे। लेकिन अब यह सफर बेहद आसान होने वाली है और मात्र 120 मिनट में गुड़गांव से जयपुर पहुंच सकेंगे।
नैशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) दिल्ली और जयपुर के बीच की दूरी 40 किलोमीटर तक कम करने के लिए सुपर एक्सप्रेस वे बनाने की योजना पर काम कर रही है। एक्सप्रेस वे बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू हो गई है।
द टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस सुपर एक्सप्रेसवे के निर्माण में 6530 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। यह स्पीड वे हालांकि दिल्ली से शुरू नहीं होगा बल्कि गुड़गांव में खेर्ची दौला टोल प्लाजा के पास दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस वे से इसकी ब्रांच मिलेगी।
7 जिलों से होते हुए यह एक्सप्रेस वे राजस्थान की राजधानी तक पहुंचेगा। इसकी कुल लंबाई 195 किलोमीटर होगी जबकि आजकल इसी पॉइंट से जयपुर की दूरी 235 किलोमीटर है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।