भारत के विरोध के बावजूद 'सिल्क रोड' बनाने पर अड़ा चीन दी हिदायत
(DELHI, DELHI) भारत के विरोध के बावजूद चीन सिल्क रोड बनाने पर अड़ा है। पीओके से होकर पाकिस्तान तक जाने वाले इस प्रोजेक्‍ट पर संयुक्त राष्ट्र की सिक्यूरिटी काउंसिल ने प्रस्ताव रखा कि यह भारत की संप्रभुता के लिए चिंताजनक है। लेकिन चीन अपनी दादागिरी पर झुकने को तैयार नहीं है।
उलट इसके चीन की सरकारी मीडिया ने इस पर अपनी हठ जाहिर करते हुए भारत को ही सकारात्मक सोचने की हिदायत दी है। एचटी की रिपोर्ट के अनुसार चीनी मीडिया ने लिखा है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर भारत को और व्यहारिक सोच अपनाने की जरूरत है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के लिए चीनी राष्ट्रपति को वैश्विक समर्थन हासिल है।
उन्होंने लिखा कि यह प्रोजेक्ट राष्‍ट्रपति जिनपिंग का सबसे पसंदीदा प्रोजेक्ट है जो चीन को यूरोप और एशिया के बड़े भाग को रेल मार्ग हाईवे और पत्‍तनों को एक साथ जोड़ेगा।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुन्यींग ने पत्रकारों को बताया कि 15 मार्च को यूएन की सिक्यूरिटी काउंसिल में 15 सदस्यों ने उनके प्रस्ताव- 2344 को निर्विरोध रूप से मान्यता दे दी है। चीनी प्रवक्ता ने कहा यह प्रोजेक्ट मानवता का साझा भविष्य वाला पहला दुनिया का पहला प्रोजेक्ट है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।