पानी की कमी से जूझ रहे दुनिया के 20 शहरों में भारत के 5 शहर
(DELHI, DELHI) विश्व जल दिवस मनाने की पूरे विश्व के लोगों द्वारा हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में 'पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन' की अनुसूची 21 में आधिकारिक रुप से जोड़ा गया था। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया गया। आज हम आपको बता रहे हैं कि भारत के ऐसे कौन से शहर है जहां पानी की बेहद कमी है।
नेचर कंजरवेंसी ने साढ़े सात लाख से अधिक जनसंख्या वाले 500 शहरों के जल ढांचे का अध्ययन कर यह निष्कर्ष निकाला है कि देश की राजधानी दिल्ली पानी की कमी से जूझ रहे विश्व के 20 शहरों में दूसरे स्थान पर है। जापान की राजधानी टोक्यो इस मामले में शीर्ष पर है। इस सूची में दिल्ली के अलावा भारत के चार शहर कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरू और हैदराबाद भी शामिल हैं। चीन के भी कुछ शहर पानी संकट से दो-चार हो रहे हैं जिनमें राजधानी बीजिंग भी शामिल है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।