बजट सत्र पर्रिकर बोले गोवा विधानसभा की घड़ी का समय ठीक किया जाए
(GOA, India) गोवा विधानसभा के विधायक यातायात जाम के कारण बुधवार को सदन के बजट सत्र के पहले दिन समय पर नहीं पहुंच पाए जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत से कहा कि विधानसभा में लगी घड़ी चार मिनट तेज चल रही है।

पर्रिकर ने कहा कि अपना भाषण रोकते हुए मैं केवल एक आग्रह करना चाहता हूं। सदन की घड़ी तेज चल रही है और साथ ही यातायात जाम की समस्या भी है जिसके कारण सदस्य समय पर नहीं पहुंच पा रहे हैं।
पर्रिकर ने कहा कि काब्राल (भाजपा विधायक नीलेश काब्राल) यातायात जाम में फंसे होने के कारण नहीं पहुंच पाए। लेकिन उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि सदन की घड़ी चार मिनट तेज चल रही है। उसे ठीक किया जाना चाहिए। वह एक मिनट धीमी चल सकती है, लेकिन उसे तेज नहीं होना चाहिए।



Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।