हड़ताल का चौथा दिन बॉम्बे हाईकोर्ट और CM ने कहा काम पर लौटे डॉक्टर
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) महाराष्ट्र के विभिन्न अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों ने निलंबन और तनख्वाह काटे जाने की चेतावनी से बेफिक्र आज चौथे दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी।

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज हड़ताल पर गए डॉक्टरों को ड्यूटी ज्वाइन करने का आदेश दिया और सरकार से समुचित सुरक्षा का इंतजाम करने को कहा है। इस बीच महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने डॉक्टरों से तुरंत हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया है।
राज्य के करीब 4,000 डॉक्टर सोमवार से हड़ताल पर हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के रिश्तेदारों द्वारा उन पर हमले किए जाने की घटनाओं के मद्देनजर डॉक्टरों की मांग है कि उनकी सुरक्षा में इजाफा किया जाए।

प्रदर्शन से विभिन्न अस्पतालों की ओपीडी सेवाएं बाधित हुई हैं। बुधवार रात यहां के निगम संचालित सायन अस्पताल की एक महिला डॉक्टर की एक मरीज के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर पिटाई कर दी, जिसने डॉक्टरों के प्रदर्शन को और आक्रमक बना दिया।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।