पन्नीरसेल्वम धडे़ को पार्टी का नाम अन्नाद्रमुक पुराची थलईवी अम्मा मिला है जबकि शशिकला धडे़ को अन्नाद्रमुक अम्मा मिला है।शशिकला धडे़ ने अपने लिए हैट सिंबल मांगा था, इस पर पार्टी के नेता एम थंबीदुरई ने कहा कि यह सिंबल अस्थायी है। दो पत्ती वाला सिंबल वापस उनकी ही पार्टी को मिलना है।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने बुधवार को तमिलनाडु में सत्ताधारी दल अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न दो पत्ती को जब्त कर लिया था। पन्नीरसेल्वम और शशिकला धड़े के बीच पार्टी पर कब्जा करने की कोशिश हो रही है। चुनाव आयोग ने कहा था कि पार्टी के चुनाव चिह्न का अब कोई धड़ा इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।