वहीं बुधवार को सरकारी दफ्तर में पान-गुटखा और पॉलिथीन बैन लगाने के बाद आज सरकार ने निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों के आसपास पान-गुटखा नहीं बिकना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूपी सरकार ने सरकारी स्कूल के टीचर्स को टीशर्ट पहनकर स्कूल नहीं आने के निर्देश दिए हैं और स्कूल में पान के धब्बे हटाने के लिए एक दिन का समय दिया जाएगा।
नकल को रोकने के लिए लेकर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में डीएम से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी डीएम से बात की जाएगी। वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि हर सड़क की जांच होगी फिर वह चाहे सपा कार्यकाल में बनी हो या फिर बसपा कार्यकाल में।आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस की भी जांच होगी।
इससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी भी एक्शन में नजर आए और उन्होंने आज लखनऊ के थाने का निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने बुधवार को सरकारी ऑफिस का निरीक्षण किया था। सीएम योगी आदित्य लखनऊ के हजरतगंज में महिला थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने का निरीक्षण किया और कामकाज का जायजा लिया। सीएम के इस निरीक्षण के बारे में एसएसपी मंजिल साही को पता ही नहीं था। योगी ने कहा कि यह पहला निरीक्षण पहली बार नहीं है और ऐसे निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।