महिला ने कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर फांसी लगाई
(DELHI, DELHI) दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली अधिकारियों ने बताया कि घटना की खबर सुबह साढ़े आठ बजे मिली।

कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर सफाई विभाग के एक कर्मचारी ने अधिकारियों को प्लेटफार्म नंबर 2 के आखिरी छोर पर पानी की आपूर्ति करने वाली एक पाइप के पास एक महिला के फांसी लगाये जाने की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि 28 वर्ष की उम्र के आसपास की अज्ञात महिला ने अपने दुपट्टे से कथित तौर पर फांसी लगाई थी। मेट्रो और सीआईएसएफ के अधिकारी सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और इस बात की जांच की जा रही है कि महिला ने कब और कैसे आत्महत्या की।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।