पुराने लखनऊ में चौक की तहसीन की मस्जिद के नीचे टुंडे कबाबी की दुकान 1905 से चल रही है। फिल्म स्टार सलमान खान हो या फिर ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार जब भी वह लखनऊ आए उन्होंने इस पुरानी दुकान के कबाबों का जायका जरूर लिया है। योगी सरकार बनने के बाद बड़े का गोश्त मिलना बंद हो गया है। इसका सीधा असर टुंडे के कबाब मुबीन रहीम के यहां पर मिलने वाली बड़े की नहारी पर पड़ा।
अब यहां पर मटन की नहारी और कबाब बेची जा रही हैं। करीब 25 सालों से टुंडे के कबाब खा रहे जाफर बताते हैं कि लखनऊ में टुंडे से बेहतर बीफ के कबाब कोई नहीं बनाता है। टुंडे के कबाब ऐसे ही जायकेदार नहीं होते हैं उनमें 160 मसालों से तैयार किया जाता है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।