झारखंड खदान हादसा चाल धंसने से 3 लोगों दबे 2 लोग घायल
(Godda, Godda) ईसीएल की राजमहल परियोजना कोयला खदान में फिर चाल धंसने से तीन लोगों के दबने की आशंका है। दो लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन एक की मौत और एक गंभीर घायल होने की ग्रामीणों ने पुष्टि की है।
घटना शुक्रवार सुबह आठ बजे की है। चाल धंसने से मलबा भरभरा कर गिर पड़ा। घटना स्थल पर पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच चुके हैं। यहां दो माह पूर्व खदान हादसे में 23 लोगों की मौत हुई थी। जहां हादसा हुआ था उससे 200 मीटर दूरी पर यह घटना स्थल है।⁠⁠⁠⁠

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।