गायकवाड़ की गुंडागर्दी शिवसेना ने कहा जहां जरूरत होगी हाथ उठाएंगे
(Mumbai, Mumbai) शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी सांसद रवींद्र गायकवाड़ के व्यवहार का समर्थन नहीं करती लेकिन पार्टी नेता जहां जरूरत होगी अपने हाथ उठाएंगे। राउत ने कहा, किसी पर हमला करना शिवसेना की कभी संस्कृति नहीं हो सकती लेकिन हम निश्चित तौर पर जहां जरूरी होगा अपने हाथ उठाएंगे।
एयर इंडिया समेत 6 एयरलाइन्स के बैन के बाद शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ को ट्रेन से मुंबई लौटना पड़ा। शुक्रवार को वह दिल्ली से ट्रेन में सवार हुए। दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के स्पोक्सपर्सन दीपेंद्र पाठक ने बताया कि एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में एयरलाइन्स के स्टाफर की शिकायत पर सांसद के खिलाफ आईपीसी 308 और 355 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इसे आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंपा है।
गायकवाड़ द्वारा गुरुवार को एयर इंडिया के एक कर्मचारी को चप्पल से मारने के बारे में पार्टी के रूख को लेकर हुए राउत ने कहा, शिवसेना रवींद्र गायकवाड़ के व्यवहार का कभी समर्थन नहीं करती। लेकिन यह पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए कि हमारे सांसद को इस तरह से व्यवहार करने के लिए क्यों बाध्य होना पड़ा। यह केवल एक सांसद की बात नहीं है बल्कि एयर इंडिया की खराब सेवा के चलते हजारों यात्रियों को कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।