CM बनने के बाद पहली बार गोरखपुर जाएंगे आदित्यनाथ योगी करेंगे पूजा
(Bansgaon, Gorakhpur) यूपी के सीएम बनने के बाद आदित्यनाथ योगी आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर जाएंगे। लखनऊ से गोरखपुर तक वे प्लेन से जाएंगे और फिर गोरखपुर पहुंचकर रोड शो करेंगे। दोपहर को वे वहां अपनी कर्मभूमि पहुंचेंगे और काली मंदिर से शाम 5 बजे रोड शो करेंगे। 26 मार्च को गोरखपुर में योगिराज बाबा गंभीरनाथ की शताब्दी पुण्यतिथि समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह गोरखनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

अपने मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए गोरखपुर सजकर तैयार हो गया है। चारों ओर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके नाम के पोस्टर और बैनर लगे हैं, जिसमें योगी योगी लिखा है। एयरपोर्ट, मंदिर और रोड में सुरक्षा कड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर की यह पहली यात्रा है। मुख्यमंत्री 26 को समारोह के बाद भाजपा कार्यालय में मंडल के सभी सांसद, विधायक व एमएलसी जिला पंचायत सदस्य जिला प्रभारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह जीडीए सभागर में मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।
इसमें एम्स गोरखपुर के संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ बैठक होगी। साथ ही पावर कारपोरेशन के अफसरों के साथ भी बैठक होगी। इसके बाद सीएम लखनऊ शाम तक लखनऊ लौट आएंगे।
इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री गोरखपुर एयरपोर्ट से नंदानगर, मोहद्दीपुर, यूनिवर्सिटी चौराहा, गणेश चोराहा गोलघर व काली मंदिर के रास्ते महाराणा प्रताप इंटर कालेज मैदान पहुंचेगे। रास्ते में जनता की ओर उनका जोरदार स्वागत होगा। बाद में यहां पर नागरिक अभिनंदन होगा। सीएम शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे।
योगी आदित्यनाथ 26 मार्च को 20वीं सदी के सर्वाधिक प्रसिद्ध हुए योगी योगिराज बाबा गंभीरनाथ के बृह्मलीन होने के 100 साल पूरे होने के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और जीडीए सभागार में गोरखपुर मंडल के आला अफसरों के साथ बैठक भी करेंगे। आदित्यनाथ के स्वागत के लिए गोरखपुर को भव्य रूप से सजाया गया है। चप्पे-चप्पे पर पोस्टर बैनर लगाए गए हैं फूलों से सजावट की गई है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।