एयर इंडिया की शिकायत पर सांसद के खिलाफ मामला दर्ज
(MAHARASHTRA, MAHARASHTRA) शिवसेना के सांसद द्वारा विमान में कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विशेष आयुक्त दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि एयर इंडिया की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। जांच में जिस तरह के साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दीपेन्द्र पाठक के अनुसार गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे हुई इस घटना को लेकर शाम छह बजे पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस को एयर इंडिया कंपनी एवं उनके कर्मचारी की तरफ से दो शिकायतें मिली थीं। इन शिकायतों को पुलिस ने कार्यवाही से पूर्व कानूनी राय लेने के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को इसे लेकर पुलिस को कानूनी राय मिली, जिसमें बताया गया कि सांसद के खिलाफ आईपीसी के तहत मामला दर्ज हो सकता है।
इस राय के बाद शुक्रवार को एयरपोर्ट पुलिस ने आईपीसी की धारा 308 (सिर पर चोट पहुंचाना)और 355 (मारपीट के लिए बल का प्रयोग करना) के तहत मामला दर्ज कर लिया। इस मामले की बारीकी से जांच करने के लिए एफआईआर करने के साथ ही उसे अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। आगे इस पूरे मामले की छानबीन अपराध शाखा की टीम करेगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।