पुलिस महकमे में इसे कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है। हिमांशु नई सरकार के कार्यकाल में निलंबित होने वाले पहले बड़े अफसर हैं। फिलहाल वह डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध हैं। सचिव गृह मणि प्रसाद मिश्र ने हिमांशु कुमार के निलंबन की पुष्टि की है। अपने ट्वीट के जरिए पुलिस महकमे को कठघरे में खड़ा करने वाले वर्ष 2010 बैच के आईपीएस हिमांशु कुमार के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।
गृह विभाग ने इस मामले में डीजीपी से रिपोर्ट लेकर निलंबन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा था। शुक्रवार को देर शाम मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी मुहर लगा दी।
चुनाव के दौरान फिरोजाबाद के एसपी पद से हटाए गए हिमांशु कुमार ने टि्वट करके कहा था कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद पुलिस अफसरों में एक जाति विशेष के अफसरों को या तो निलंबित करने या फिर लाइन हाजिर करने की होड़ लगी है। फिरोजाबाद से हटाए जाने के बाद से वह डीजीजी मुख्यालय से संबद्ध थे। उनका अपनी पत्नी के साथ भी विवाद चल रहा है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।