गुजरात के पाटन जिले में दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 24 लोग घायल हो गए। चानस्मा तालुका के वडवली गांव में शनिवार को दो समुदायों की भीड़ ने कई घरों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और बड़ी तादाद में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। राज्य रिजर्व पुलिस की दो यूनिट गांव में कैंप कर रही है। पाटन जिले के प्रभारी रेंज आईजी आर.बी. ब्रह्मभट्ट के मुताबिक हिंसा की शुरुआत वडवली गांव में एसएससी परीक्षा के खत्म होने के बाद स्कूली बच्चों के बीच हुए मामूली झगड़े से हुई। ब्रह्मभट्ट ने बताया, श्बच्चों के बीच हुए विवाद में बड़े भी कूद गए नतीजतन दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों समुदाय के लोग सड़कों पर उतर गए और एक दूसरे पर पथराव करने लगे।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।