पिछले कई दिनों से ही यूपी के कई शहरों में योगी सरकार के इस फैसले का विरोध हो रहा है। शनिवार और रविवार भी कई दुकानें बंद रही और सड़कों पर व्यापारियों ने विरोध जताया। शहर में 100 से अधिक अवैध मीट शॉप संचालित हो रही थीं, लेकिन प्रशासन इस तरफ आंख मूंदे हुए था। अब आदेश मिलते ही एफएसडीए (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन) हरकत में आया। ताबड़तोड़ छापेमारी में 16 अवैध मीट शॉप बंद करा दी गईं। एफएसडीए के मुताबिक इन दुकानों के पास खाद्य लाइसेंस नहीं था।
बीफ बंद होने के बाद रविवार से शहर में चिकन और मटन का गोश्त भी बिकना बंद हो गया। गोश्त काटने वाले कसाईयों का कहना है कि बीफ के साथ अब वह विरोध में चिकन और मटन का गोश्त भी नहीं बेचेंगे। इसके साथ रविवार से ही पुराने लखनऊ समेत शहर के नॉनवेज होटल भी हड़ताल की तैयारी में हैं।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।