घुसपैठ नाकाम गुरदासपुर में BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया
(PUNJAB, PUNJAB) पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ की कार्रवाई में एक संदिग्ध पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया। अधिकारियों ने कहा कि डयूटी पर तैनात BSF के जवानों को गुरदासपुर सेक्टर में पहाड़ीपुर सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़ के आगे कुछ हलचल देखने को मिली। उन्होंने कहा कि संदिग्ध घुसपैठिए को बार बार चेतावनी दी गई लेकिन उसने बात नहीं मानी जिसके बाद उसे गोली मारी गई।
अधिकारियों ने कहा कि इलाके को घेर लिया गया है और इलाके में अन्य संभावित संदिग्धों की तलाश करने और शव को प्राप्त करने के लिए एक तलाश अभियान चलाया गया है।
रविवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने राज्य के मंत्री फारूक अब्दराबी के पैतृक घर पर हमला कर दिया। इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। फारूक अंद्राबी राज्य में हज और वक्फ मंत्री के पद पर तैनात हैं। घटना के फौरन बाद स्थानीय पुलिस सेना एसओजी और सीआरपीएफ ने हमलावरों को पकड़ने का अभियान छेड़ दिया है।
एक पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक संदिग्ध हमलावरों ने अनंताग के दूरू में स्थित उनके आवास पर हमला किया। उन्होंने बताया कि घायल पुलिसकर्मी को इलाज के हॉस्पिटल ले जाया गया है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर आतंकियों का समूह भारी हथियारों से लैस था। उन्होंने मंत्री के घर में घुसकर फायरिंग की और वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी से 4 बंदूकें लेकर भाग गए। गनीमत यह थी कि हमले के वक्त मंत्री घर में नहीं थे। फारूक अंद्राबी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के करीबी रिश्तेदार हैं। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।