जबलपुर के एसपी महेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि चरगवां थाना क्षेत्र स्थित ललपुर गांव से कुछ मजदूर मिनी ट्रक में सवार होकर एक फार्म हाउस में काम करने जा रहे थे। रास्ते में एक कच्ची सड़क के धंस जाने के कारण मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
ट्रक में सवार 15 मजदूरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 30 अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।