सितंबर 2011 में अमेरिका की ट्रैकिंग संस्था नोल्स के 18 ट्रैकरों का दल मुनस्यारी के नंदा देवी बेस कैंप के रास्ते में था। थॉमस इस दल में शामिल था। बारह दिन की ट्रैकिंग के बाद 22 सितंबर को जब यह दल वापस लौट रहा था तब मालछू के पास थॉमस का पैर फिसल गया। वह गोरी नदी में जा गिरा। बरसात से गोरी का बहाव तेज था। ऐसे में साथी उसे नहीं बचा पाए।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।