बॉर्डर पर आतंक शोपियां में पुलिस के घर हमला बडगाम में मुठभेड़ जारी
(DELHI, DELHI) पिछले कुछ दिनों से आतंकी लगातार घुसपैठ की कोशिश में हैं। इसी दौरान कश्मीर के बडगाम जिले के चदूरा इलाके में घुसे आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने बताया कि सुबह से मुठभेड़ चल रही है। हालांकि अभी तक इसमें किसी भी आतंकी के मारे जाने की खबर नहीं आई है।

सूत्रों ने बताया कि यहां से 15 किलोमीटर दूर बड़गाम जिले में चादूरा के दरबग गांव में आतंकवादियों के छुपे होने की सूचना मिलने के बाद सेना और राज्य पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने एक विशेष अभियान चलाया। सुरक्षाबल जिस समय गांव में एक विशेष स्थान की घेरा बंदी कर रहे थे तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने उन पर आंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी। गांव में आने जाने के सभी रास्ते बंद कर दिये गये है और चारों तरफ अतिरिक्त सुरक्षाबल लगाये गये है ताकि स्थानीय लोग किसी तरह का प्रदर्शन कर इस कार्रवाई को बाधित न कर सके।

बताया जा रहा है कि इस घर में दो आतंकवादी छिपे हुये है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जब वे सुबह की नमाज की तैयारी कर रहे थे तो वहां से जोरदार विस्फोट और गोलियों के चलने की आवाजें सुनाई दी। सुरक्षा बलों ने लोगों घरों में रहने की हिदायत दी है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।