सताएगी गर्मी उत्तर भारत में चलेगी भीषण लू मौसम विभाग का अलर्ट जारी
(DELHI, DELHI) अभी मार्च का ही महीना चल रहा है और अभी से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। मौसम विभाग ने भी पूरे उत्तर भारत में इस बार बेहद गर्मी के साथ भीषण लू चलने का भी अनुमान जताया जा रहा है। इसी वजह से मौसम विभाग ने लोगों को आगाह करने के लिए व्यापक चेतावनी कार्यक्रम तैयार किया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की मदद से विभाग देश में क्षेत्रवार लू के खतरों को लेकर अलर्ट जारी करेगा।

मौसम विभाग ने लू से निपटने को उत्तर-पश्चिमी राज्यों और एनडीएमए के अधिकारियों के लिए 28-29 मार्च को दिल्ली में एक कार्यशाला भी आयोजित की है। स्कूल पहले बंद करें विभाग के महानिदेशक के. जे. रमेश ने बताया कि दक्षिणी राज्यों में लू चलने के आसार हैं। इसलिए वहां दो बजे से पहले स्कूल बंद करने की चेतावनी जारी की गई है।

अगले महीने से उत्तर भारत में भी लू के चलने का अनुमान है। मौसम विभाग लू को लेकर क्षेत्रवार दैनिक और साप्ताहिक अलर्ट जारी करेगा। विभिन्न राज्यों में स्थित केंद्रों के जरिए भी क्षेत्र आधारित लू अलर्ट जारी किए जाएंगे। पहली बार तालमेल: रमेश ने बताया कि लू से होने वाली मौतों को रोकने के लिए पहली बार मौसम विभाग और एनडीएमए ने मिलकर कार्य करने का फैसला किया है। एनडीएमए लू के खतरों से बचने के लिए एडवाइजरी जारी करेगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।