पथराव में 43 सीआरपीएफ के जवान और 20 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मारे गए प्रदर्शनकारियों की पहचान जाहिद डार सादिक अहमद और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है। सभी की उम्र 20 साल के आसपास है।
कश्मीर में अलगाववादियों ने बड़गाम जिले में मुठभेड़ के विरोध में बुधवार को बंद बुलाया है। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इस बीच, प्रशासन ने एहतियातन घाटी में रेल सेवा स्थगित कर दिया है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक सोमवार को सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि बड़गाम के चदूरा क्षेत्र के दरबाग इलाके में दो आतंकी छिपे हैं। इसके बाद मंगलवार तड़के सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने उचित जवाब देते हुए मोर्चा संभाल लिया। मुठभेड़ चल ही रही थी कि इस बीच प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।