बता दें कि इससे पहले सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके बधाई दी थी। ट्रंप ने पीएम मोदी को यूपी और उत्तराखंड के चुनावों में मिली को लेकर फोन करके बधाई दी। देश के पांच राज्यों में बीजेपी ने दो राज्यों में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है जबकि असम और मणिपुर में कांग्रेस छोड़ दूसरी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दोस्ती की मिसाल पेश की थी। अमेरिका के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के चार दिन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर हुई अपनी बातचीत में भारत को एक ‘सच्चा दोस्त और साझेदार’ बताया था। बातचीत में दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में ‘कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने’ और रक्षा एवं आर्थिक संबंध को मजबूत करने का संकल्प लिया था।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।