इस साल टूटेंगे गर्मी के सारे रिकॉर्ड मंगलवार को 40 के पार पहुंचा पारा
(DELHI, DELHI) मंगलवार को देश भर में पारा 40 के पार पहुंच गया। वहीं, इंदौर में गर्मी ने 11 साल का और जयपुर में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इंदौर में पारा 40.4 और जयपुर में 41 डिग्री पर जा पहुंचा। शिमला में पारा 25 डिग्री के पार हो गया है। यहां गर्मी का सात साल का रिकॉर्ड टूटा है। उधर महाराष्ट्र के भीरा में मंगलवार को पारा 40 के पार 46.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह देश में सबसे गर्म जगह रही। बता दें कि सोमवार को भी राजस्थान के बाड़मेर में गर्मी का 77 साल का जोधपुर में 33 और जैसलमेर में 58 साल का रिकॉर्ड टूटा। जयपुर में 125 साल का रिकार्ड टूट सकता था
जयपुर में मंगलवार को पारा 41 डिग्री पर जा पहुंचा। पिछले 10 सालों में यह पहला मामला है, जब मार्च में दिन का पारा इतना ऊंचा रहा। इससे पहले 2007 और पिछले साल पारे ने मार्च में ही तेज गर्मी का अहसास कराया था लेकिन 2007 में टेम्परेचर केवल 40 और 2016 में 40.2 डिग्री तक ही बढ़ा।
उधर मंगलवार का पारा जयपुर के मार्च के ऑल टाइम रिकार्ड से सिर्फ 1.8 डिग्री की कम रहा वरना 125 साल का रिकार्ड टूट जाता।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।