बूचड़खानों पर डंडा यूपी की राह पर चले BJP के ये पांच राज्य
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) यूपी में अवैध बूचड़खानों पर योगी सरकार के सख्त कदम के बाद अब बीजेपी शासित राज्य भी यूपी के नक्शे कदम पर चलने लगे हैं। राजस्थान, मध्यप्रदेश, झारखंड, उत्तराखंड से खबरें आ रही हैं कि 1 अप्रैल से यहां भी अवैध बूचड़खानों पर शिंकजा कसा जाएगा। हालांकि कुछ शहरों में इसके खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है।

मंगलवार को उत्तराखंड भोपाल जयपुर में चल रहे अवैध बूचड़खानों पर तलवार लटकनी शुरू हो गई है। जयपुर में तीन इंदौर में एक हरिद्वार की तीन, रायपुर की 11 मीट की दुकानें बंद कर दी गई है। जयपुर में एक अप्रैल से 4 हजार मीट की दुकानें बंद कर दी जाएगी। ऐसे ही उत्तराखंड और बाकी कई राज्यों में भी इसके खिलाफ कार्रवाई चलेगी। लेकिन वेंडर इसके खिलाफ प्रदर्शन पर उतर रहे हैं।
जयपुर मीट विक्रेताओं ने दावा किया है कि 4 हजार में से 950 दुकानें वैध है, लेकिन कॉर्पोरेशन ने पिछले वर्ष 31 मार्च के बाद इनके लाइसेंस को रिन्‍यू नहीं किया। जयपुर नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि लाइसेंस को रिन्‍यू नहीं किया जा सकता है, क्‍योंकि नगर निगम ने 10 रुपये की लाइसेंस फी को बढ़ाकर 1000 रुपये करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी थी लेकिन इसके लिए अब तक गैजेट नोटिफिकेशन नहीं जारी किया गया है।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।