शिकंजे में एक और बाबा सारथी की ED ने जब्त की 11.40 करोड़ की संपत्ति
(India) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को खुद को भगवान बताने वाले सारथी बाबा की 11 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। आपको बता दें कि ओडिशा पुलिस ने साल 2015 में बाबा को धोखाधड़ी के के मामले में गिरफ्तार किया था और तब से वो जेल में है।

बाबा सारथी पर एक टीवी चैनल ने स्वयंभू 'साधु' पर हैदराबाद के एक होटल में एक महिला के साथ दो दिन बिताने का आरोप लगाते हुए उसकी कुछ तस्वीर दिखाईं थीं। महिला कथित तौर पर उसकी पत्नी बनकर उसके साथ रही थी। हालांकि सारथी ने आरोप से इनकार करते हुए टीवी चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आश्रम में सारथी से पूछताछ की और परिसर में गहन तलाशी ली तो वहां से कुछ दस्तावेज नकद चांदी सोना और दूसरी चीजें बरामद हुईं थी।

गौरतलब है कि संतोष राउल से बाबा बनने के बाद इस धर्मगुरू ने खुद को कृष्ण का अवतार कहना शुरू कर दिया। बाबा सारथी के विरुद्ध सेक्स स्कैंडल, चिट फण्ड घोटाले में शामिल होने आश्रम में आने वाली युवतियों को ब्लैकमेल करने और इस काम में उनके कुछ साथियों द्वारा सहयोग करने लोगों को ठगने के लिए जादू का चमत्कार दिखाकर सीमेंट के गाय से दूध निकालने अपने पैर के तलवे से शहद निकालकर भक्तों को चटवाने हाथों से भभूति निकालने का आरोप है।

इतना ही नहीं बाबा सारथी हर साल जन्माष्टमी की रात खुद को लड्डू गोपाल बताकर अपने को बच्चे के भेष में सजाकर मात्र एक लंगोट पहन कर माथे में मोर के पंख लगाकर घुटने के बल चल कर युवतियों के अश्लील फोटो दिखाकर युवतियों को हैदराबाद कोलकाता राजस्थान जयपुर ले जाकर यौन शोषण करने का भी आरोप है

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।