टैगलेस बैग दिल्ली मुंबई समेत 7 एयरपोर्ट पर अब बैग पर नहीं होंगे टैग
(DELHI, DELHI) दिल्ली और मुंबई सहित देश के सात महत्वपूर्ण हवाईअड्डों पर एक अप्रैल से यात्रियों के हैंडबैग पर मुहर या टैग नहीं लगेगा। हवाईअड्डों की सुरक्षा करने वाले सुरक्षा बल सीआईएसएफ ने इसकी जानकारी दी। इस प्रणाली में शामिल किए जाने वाले अन्य हवाई अड्डे हैं बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद।

सीआईएसएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से सात हवाईअडडों पर यात्रियों के हैंडबैग पर टैग और मुहर लगाने की प्रक्रिया खत्म की जा रही है। हमने समुचित सुरक्षा व्यवस्था कर ली है जो हमें इस यात्री हितैषी कदम उठाने में मदद कर रहा है।

सीआईएसएफ प्रमुख का कहना है कि यह यात्रियों के अनुभवों को सुखद बनाएगा और उन्हें सरल सुरक्षा वातावरण मुहैया कराएगा। सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल के कर्मचारी इस नयी प्रणाली के लिए तैयार हैं और उन्होंने स्वयं बेंगलुरू हवाईअड्डे पर इसकी तैयारियां देखीं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।