मांसबंदी सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले के बाद चाय बेचने को मजबूर हैं मीट कारोबारी
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद करने के आदेश दिए हैं। इसके बाद कई बूचड़खानों को प्रशासन ने सील कर दिया जिसके बाद मीट कारोबारी हड़ताल पर चले गए हैं।

हड़ताल पर जाने के बाद कई मीट कारोबारियों ने दूसरे धंधे शुरू कर दिए हैं। कुछ कारोबारियों ने चाय बेचना शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर के रहने वाले नजाकत बताते हैं कि उनके पास बूचड़खाने का लाइसेंस था इसके बावजूद प्रशासन ने जबरदस्ती बंद करा दिया।एक अन्य मीट दुकानदार ने बताया कि उनकी दुकान को जबरदस्ती बंद करा दिया गया है। वहीं एक ग्राहक दिलशाद ने कहा मीट कारोबारियों की दुकानें जबरदस्ती बंद करा दी जा रही हैं। इस वजह से वे चाय बेचने को मजबूर हैं। उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है।

दिलशाद ने आगे कहा कि मीट दुकानें बंद होने की वजह से उनके परिवार वालों पर भी असर पड़ रहा है। बता दें कि बीते गुरुवार से मीट कारोबारी बूचड़खानों पर प्रतिबंध के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हुए हैं।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।