आज से कहीं राहत कहीं आफत स्मार्टफोन महंगा रेल टिकट बुकिंग सस्ता
(DELHI, DELHI) बजट 2017-18 में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जिन टैक्स को नए वित्त वर्ष से लागू करने की घोषणा की थी वह एक अप्रैल यानी आज से लागू हो रहे हैं। 1 अप्रैल नए वित्तीय वर्ष के साथ ही नए नियमों के लागू होने से रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों पर असर पड़ना तय है।

ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों के लिए आपको पहले ये ज्यादा कीमत अदा करनी होगी।अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आपको आज से इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी क्योंकि इसमें लगने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगा दिया गया है। कार मोटरसाइकिल और व्यावसायिक वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे होंगे इससे वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा। तंबाकू वाले पान मसाले गुटखा और सिगरेट के दाम बढे़ंगे। चांदी के सामानों की कीमतें बढ़ेंगी।
स्टील के बर्तनों और एल्यूमीनियम के कई सामानों के दाम भी एक अप्रैल से बढ़ जाएंगे। LED बल्ब भी महंगे होंगे। अब वाहन चालकों को 5 से 10 रुपये ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।