बताया जा रहा है कि जिन बूचड़खानों पर कार्रवाई हुई है उनके लाइसेंस 31 मार्च तक रिन्यू नहीं कराया गया था। ये बूचड़खाने रोहतास जिले के बिक्रमगंज में हैं। पटना हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह के अंदर रोहतास जिले के सभी अवैध बूचड़खानों को बंद करने का आदेश दिया था।
गौरतलब है कि भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार से अवैध बूचड़खानों को बंद करने की मांग की थी। साथ ही कहा था कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो सड़क से विधानसभा तक आंदोलन होगा।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।