वक्फ बोर्ड आजम बोले अगर गलत हूं तो हर तरह की सजा के लिए तैयार हूं
(India) वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को अनियमितताओं के तहत हड़पने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने यूपी के मौजूदा वक्फ मंत्री मोहसिन रजा और शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद पर पलटवार किया है। आजम खान ने इन दोनों को आधुनिक वक्त का मीर जाफर बताया है। उन्होंने खुद पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा अगर मैं कहीं भी गलत साबित होता हूं तो मैं हर तरह की सजा के लिए तैयार हूं।

दरअसल कल्बे जव्वाद के अलावा मंत्री लक्ष्मी नारायण ने भी आजम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आजम खान का नाम लिए बिना मंत्री ने आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ और जनता की कई संपत्तियों पर अवैध कब्जा किया है। उन्होंने कहा था कि सरकार उन मामलों की जांच कराएगी। वहीं रजा ने भी आजम खान के खिलाफ मिली शिकायतों की जांच कराने की बात कही थी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।