भड़का पाक आर्मी चीफ बाजवा बोले अलग करने वालों को हैसियत दिखा देंगे
(DELHI, DELHI) उरी हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिशों पर इस्लामाबाद ने पलटवार किया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा ने कहा है कि अगर कोई हमें अलग-थलग करने की ख्वाहिश रखता है तो उसे हम अपनी हैसियत दिखा देंगे। बाजवा ने कहा कि पूरी दनिया पाकिस्तान के बारे में अच्छी तरह जानती है।

दरअसल पाक सेना प्रमुख शुक्रवार को नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर पहुंचे थे। यहां पाकिस्तान आर्मी टीम स्पिरिट कॉम्पिटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने ये सारी बाते कही। कार्यक्रम में दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इसमें चीन, इंडोनेशिया, जॉर्डन, मलेशिया, मालदीव म्यांमार श्रीलंका तुर्की थाईलैंड और यूके आर्मी की टीमें हिस्सा ले रही हैं। ये इवेंट 1-5 अप्रैल तक चलेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाजवा ने कहा दुनिया पाकिस्तान के आतंकवाद से लड़ने की कोशिशों को अच्छी तरह से जानती है। अगर कोई हमें अलग-थलग करने की कोशिश करेगा तो हम दिखा देंगे कि हमारी हैसियत क्या है और हमें विदेशों में कितना सम्मान मिलता है। बाजवा ने कहा कि पाकिस्तान शांति पसंद मुल्क है। हम हमेशा से स्टेबिलिटी के लिए काम करते रहे हैं। आप लोग यहां आए हैं ये इसी बात का सबूत है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से पूरी दुनिया पर असर पड़ रहा है। इसके लिए सबको साथ आने की जरूरत है।

बता दें कि उरी हमले के बाद भारत ने पाक को की थी अलग-थलग करने की कोशिश थी। 18 सितंबर को उरी हमले के बाद भारत ने पाक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिश की थी। उरी स्थित ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर हुए हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे। जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।