कौन बनेगा राष्ट्रपति RSSप्रमुख भागवत के सपोर्ट में विपक्ष का ये नेता
(India) कर्नाटक कांग्रेस के नेता और पूर्व रेलमंत्री जाफर शरीफ ने राष्ट्रपति पद के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम का समर्थन किया है। शरीफ ने कहा कि भागवत के देशप्रेम को लेकर किसी तरह की शंका नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को भी चिट्ठी लिखी है।

पीएम मोदी को लिखे पत्र में जफर ने लिखा है कि भारत में कई तरह के विचारों की संस्थाएं हैं और इतने बड़े देश में यह होना सामान्य बात है। मोहन भागवत भी ऐसे ही एक विचार की संस्था से आते हैं और उनके राष्ट्र प्रेम, राष्ट्र के प्रति वफादारी और भारत की जनता के लिए प्यार पर कोई शक नहीं करना चाहिए।

दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि अगर भागवत का नाम राष्ट्रपति पद के लिए आगे किया जाएगा तो वो इसका समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव गोगोई ने कहा था कि यह स्पष्ट है कि हम संघ की विचारधारा का समर्थन नहीं करते।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।