(India)
मशहूर वकील प्रशांत भूषण ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ऐंटी-रोमियो स्क्वॉड की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है। भूषण ने एक ट्वीट कर शेक्सपियर के एक नाटक के पात्र रोमियो और भारत के पौराणिक किरदार श्रीकृष्ण की आपस में तुलना की। भूषण ने लिखा, श्रोमियो ने अपने जीवन में केवल एक ही लड़की से प्यार किया, जबकि कृष्ण तो कई लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के लिए प्रसिद्ध हैं। क्या मुख्यमंत्री आदित्यनाथ में इतनी हिम्मत है कि वह अपने मुस्तैद दस्ते का नाम ऐंटीकृष्ण स्क्वॉड रख सकें?श् मालूम हो कि भूषण से पहले भी कई लोग इस स्क्वॉड का नाम ऐंटी-रोमियो रखने पर आपत्ति जता चुके हैं। आलोचकों का कहना है कि रोमियो शेक्सपियर के एक मशहूर नाटक का पात्र है और रोमियो-जूलियट की प्रेम कहानी अपने आपसी प्यार और समर्पण के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। प्रशांत भूषण के इस ट्वीट से विवाद खड़ा होने की आशंका है। मालूम हो कि यूपी में नई सरकार के गठन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने चुनावी वादे पर अमल करते हुए महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए ऐंटी-रोमिया स्क्वॉड बनाने का ऐलान किया था। भाजपा ने प्रदेश चुनाव के समय इस मुद्दे को अपने चुनावी घोषणापत्र में काफी प्रमुखता से शामिल किया था। महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ और उनके शोषण के अलावा इस स्क्वॉड का एक मकसद विवादित ‘लव जिहादश्’ को रोकना भी है। पिछले दिनों ऐंटी-रोमियो स्क्वॉड काफी चर्चा में रहा है। इसके द्वारा लड़के-लड़कियों के साथ बदसलूकी और एकसाथ घूम रहे महिला-पुरुष के साथ बदतमीजी से पेश आने की कई घटनाएं सामने आई हैं।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।