एसएमएस से मिले मुकदमों की तारीख-मोदी
(India)
इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ पर समापन समारोह में पीएम मोदी ने समारोह का आगाज किया ।द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर मौजूद सभी दिग्गजों को धन्यवाद दिया और न्यूजलेटर का विमोचन भी किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन भाषण में सबका धन्यवाद किया और कहा कि इलाहाबाद एचसी न्याय का तीर्थक्षेत्र है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे सीजीआई के शब्दों से पीड़ा महसूस हुई है। समारोह में शामिल होकर खुद को गर्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि, कानून का मकसद सबका कल्याण करना होता है। कानून अमीरों का नहीं होता बल्कि गरीबों का होता है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार सीजीआई के संकल्पों के साथ है। उन्होंने कहा कि 2022 के लिए देश सपना देखे और संकल्प तय करें। तकनीक की वजह से वकीलों का काम आसान हो गया। हमने 1200 कानून खत्म कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि अब केस की तारीख मिलने में दिक्कत नहीं आएगी। एक एसएमएस से मुकदमों की तारीख मिल जाएगी। मोबाइल से केस की तारीख मिलने में अब कोई दिक्कत नहीं होगी। जेल और कोर्ट अगर जुड़ जाते हैं तो कैदी भाग नहीं पाएंगे। जेल से कोर्ट जुड़ने चाहिए।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।