श्रीनगर एयरपोर्ट 2 ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार सैनिक बोला मछली पकड़ने के लिए ले जा रहा था
(DELHI, DELHI) जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर सोमवार को एक सेना के जवान को दो ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाला था।हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है कि वह ग्रेनेड लेकर एयरपोर्ट पर कैसे पहुंचा और वह किसी बटालियन से जुड़ा हुआ है।स्थानीय अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।

सेना के सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार जवान दार्जिलिंग का रहने वाला है। उसने माना है कि वह दो ग्रेनेड अपने साथ ले जा रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह मछली पकड़ने के मकसद से नदी में विस्फोट करने के लिए ग्रेनेड ले जा रहा था।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।