हवाईअडडे के मुख्य द्वार पर तलाशी के दौरान उसके पास से दो हथ गोले बरामद हुए जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। गौरतलब है कि 21 फरवरी को भी एक जवान के पास से गोला-बारुद बरामद किये गये थे। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने बताया कि उसे एक वरिष्ठ अधिकारी ने ये ग्रेनेड दिए थे जिसे दिल्ली में किसी को देना था। मेजर साहब ने कहा था।
उन्होंने बताया कि जवान से विस्फोटकों के बारे में पूछताछ जारी है। पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने कहा कि जवान पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा, वह कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करेगा। चाहे सेना का जवान हो पुलिस कर्मी हो या एक नागरिक हो सब कार्रवाई का सामना करेंगे। अभी मेरे पास ज्यादा जानकारी नहीं है। मैं हवाई अड्डे जा रहा हूं और जानकारी हासिल करूंगा।
उनसे पूछा गया कि क्या विमान को अगवा करने की कोशिश थी तो वैद्य ने कहा मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता हूं। बारामूला की एक सब जेल से कल 14 मोबाइल फोन बरामद होने पर राज्य के पुलिस बल के प्रमुख ने कहा कि यह सुरक्षा सेंध है।
उन्होंने कहा कि तलाशी के बाद मोबाइल फोन बरामद हुए। यह सुरक्षा में सेंध है। हमने उन्हें जब्त कर लिया है और वे (कैदी) कार्रवाई का सामना करेंगे। डीजीपी से पूछा गया कि क्या उन मोबाइल से पाकिस्तान कॉल की गई थीं तो उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा, हमारी साइबर फोरेंसिक टीम पूरी जांच करेगी। सभी नंबरों की जांच की जाएगी और फिर कार्रवाई करेंगे। शहर के नोहटटा इलाके में कल हथगोले से किए गए हमले पर शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह असलियत है कि आतंकवादी पथराव के दौरान गोलियां चलाते हैं और हथगोले फेंकते हैं। यह सुरक्षा बलों को उलक्षाए रखने का एक तरीका है। इस हमले में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई है।
Author: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।